वरुथिनी एकादशी

  • Updated: Jul 31 2023 09:31 PM
वरुथिनी एकादशी

वैशाखमास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को को वरुथिनी एकादशी कहते हैं | वरुथिनी एकादशी महा पुण्य दायिनी होती है | वरुथिनी के व्रत से मान्धाता और धुन्धुमार नामक राजाओं को भी स्वर्गलोक की प्राप्ति हुयी थी | जो फल दस हजार वर्षों की तपस्या से प्राप्त होता है वही फल वरुथिनी एकादशी के व्रत से प्राप्त होता है |

ऐसी मान्यता है के घोड़े के दान से हाथी का दान बड़ा है भूमिदान उससे भी बड़ा है भूिमदान से भी अिधक श्रेष्ठ तिल का दान है तिलदान से बढ़कर सोने का सोने का दान है औरस्वर्णदान से बढ़कर अन्नदान है, क्यूंकि सभी देवी और देवताओं और मनुष्यों को भी अन्न से ही तृप्ति मिलती है ज्ञानी पुरुषों के अनुसार कन्यादान भी इसी समान श्रेष्ठ है कन्यादान के तुल्य ही गाय का दान है, यह साक्षात् भगवान का कथन है इन सब दानों से भी बड़ा विद्या का दान का दान है मनुंय &lsquoवरुिथनी एकादशी का व्रत करके विद्या दान के समान फल अर्जित कर लेता है जो मनुष्य अपने सामर्थ्य के अनुसार अपनी कन्या को आभूषणों से विभूषित करके पवित्र भाव से कन्या का दान करता है, उसके अनेकों पुण्यों का लाभ एक साथ प्राप्त होता है। &lsquoवरुिथनी एकादशी&rsquo करके भी मनुष्य उसी के समान फल पता है

इस व्रत का पालन करने वाले को रात को जागरण करके भगवान मधुसूदन का पूजन करना चाहिए अत: पापभीरु मनुष्यों को प्रयत्न करके इस एकादशी का व्रत करना चाहिए इसके पढ़ने और सुनने से सहस्त्र गौदान का फल मिलता है और मनुष्य सब पापों से मुक्त होता है

नमो नारायणा

आज की तिथि ›

🌘 वैशाख कृष्ण एकादशी

विक्रम संवत् 2083

वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
जलियाँवाला बाग स्मृति-दिवस

🔱 सोमवार, 13 अप्रैल 2026