धनु (Sagittarius)

धनु (Sagittarius) Rashifal: Sunday, Oct 18 - Saturday, Oct 24, 2026
  • धनु (Sagittarius)

    शुभ राशिफल: यह सप्ताह प्रत्येक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। इस सप्ताह आपके शत्रु कमजोर पड़ते दिखायी देंगे। परिवार में हँसी-खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह की चर्चा इस सप्ताह हो सकती है। आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी। प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। योग और प्राणायाम के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। समस्याओं के प्रति जागरूक रहेंगे। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। पुरानी बीमारियों से राहत मिलने के योग बन रहे हैं। रविवार और गुरुवार शुभ दिन रहेंगे।

    अशुभ राशिफल: अकारण ही मन में खिन्नता महसूस होगी। नाक, कान और गला सम्बन्धी परेशानी बढ़ सकती है। उधार चुकाने का आपके ऊपर दबाव रहेगा। स्त्रीवर्ग स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में न लें। अचानक गुस्सा आने से आप हिंसक हो सकते हैं, जिससे आपके बारे में गलत धारणा बन सकती है। विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार करने का प्रयास करेंगे। भविष्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। सोमवार और शनिवार को मन व्यथित रहेगा।

    समाधान: गाय को प्रतिदिन भोजन का प्रथम भाग खिलायें।

  • राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
    राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha
    नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे
    Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
    आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
    Shri Vishnu Narayan
    भाग्यशील रंगपीला | Yellow
    भाग्यशील अंक9, 12
    अनुकूल दिशापूर्व | East
    राशि धातुकाँस्य | Bronze
    राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
    राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य
    Yellow Sapphire and Ruby
    राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार
    Thursday and Sunday
    राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
    राशि तत्वअग्नि | Fire
    राशि प्रकृतिपित्त | Bile

आज की तिथि ›

🌓 आश्विन शुक्ल अष्टमी

विक्रम संवत् 2083

नवरात्रि (माँ महागौरी), दुर्गा पूजा (दुर्गा अष्टमी, कुमारी पूजा, सन्धि पूजा, महा नवमी), दुर्गा अष्टमी

🔱 सोमवार, 19 अक्टूबर 2026