कुम्भ (Aquarius)

कुम्भ (Aquarius) Rashifal: 2025
  • कुम्भ (Aquarius)

    स्वास्थ्य: इस वर्ष भी राहु आपकी राशि में बना रहेगा। जिसके कारण वात विकार आपको घेरते रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में जन्म राशि पर गुरु की दृष्टि से आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा। लेकिन आपको नशे और गरिष्ठ भोजन से पूरी तरह से दूरी बना लेनी चाहिये। लीवर के रोग आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकते हैं। वर्ष के मध्य में आपको पेट के निचले भाग में समस्या हो सकती है। शरीर में दर्द और मानसिक अशान्ति का शिकार हो सकते हैं। नवम्बर और दिसम्बर के दौरान किसी प्रकार की सर्जरी भी हो सकती है।

    आर्थिक स्थिति: आर्थिक गतिविधियों के लिये वर्ष का पूर्वार्ध शानदार रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी में धन खर्च हो सकता है। महँगी वस्तुओं की खरीदारी करने में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट आदि से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। सोने-चाँदी में निवेश से धन लाभ होगा। भूमि और सम्पत्ति को लेकर परेशानी रहेगी। जून से अक्टूबर के बीच कारोबार में हानि हो सकती है। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। वर्ष के उत्तरार्ध में वाहन चोरी होने की आशंका बन रही है।

    कौटुम्बिक एवं सामाजिक: जनवरी से मार्च के बीच शनि की स्थिति के कारण परिवार को काफी समय देना होगा। आपको लोगों की पहचान करनी सीखनी होगी। शनि और गुरु की अच्छी स्थिति के कारण वर्ष के मध्य में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़े भाइयों के साथ कुछ मतभिन्नता हो सकती है। दोस्तों के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने का विचार भी इस वर्ष बना सकते हैं। सन्तान प्राप्ति के भी योग प्रबल दिख रहे हैं। जून से अक्टूबर के बीच आप कुछ धर्मार्थ कार्यों में धन भी खर्च कर सकते हैं।

  • राशि स्वामीशनि | Saturn
    राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
    नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
    Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
    आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
    Shiv Ji (Rudra Swaroop)
    भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
    भाग्यशील अंक10, 11
    अनुकूल दिशापश्चिम | West
    राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
    राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
    राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
    Blue Sapphire, Diamond and Emerald
    राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
    Wednesday, Friday and Saturday
    राशि स्वभावस्थिर | Stable
    राशि तत्ववायु | Air
    राशि प्रकृतिसम | Even

आज की तिथि ›

🌗 पौष कृष्ण सप्तमी

विक्रम संवत् 2082

कालाष्टमी व्रत, पौष बड़ा उत्सव
प्रणब मुखर्जी जयंती, सियाराम बाबा पुण्यतिथि

📿 गुरुवार, 11 दिसंबर 2025