मकर (capricorn)

मकर (capricorn) Rashifal: Sunday, Oct 11 - Saturday, Oct 17, 2026
  • मकर (capricorn)

    शुभ राशिफल: पिछले सप्ताह आपको जिस काम में रुकावट आ रही थी, वह इस सप्ताह दूर होगी। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपके सलाहकार आपको परेशानियों से निजात दिलाने में काफी सहायक सिद्ध होंगे। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों की एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा इस सप्ताह के अन्त में हो सकती है। इच्छित परिणाम मिलने से उत्साहित होंगे। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। रविवार से मंगलवार तक का समय अच्छा है।

    अशुभ राशिफल: प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप थोड़े अड़ियल हो सकते हैं। यदि आप अपने लवमेट्स के साथ डेट पर जा रहे हैं तो थोड़े शान्त और धैर्यवान बने रहें। आपको इस सप्ताह धूप पर्याप्त मात्रा में लेनी चाहिये। स्वास्थ्य में वैसे तो कोई विशेष परेशानी नहीं है, लेकिन शरीर में पोषण की कमी अवश्य महसूस हो सकती है। मन में अनैतिक कार्यों को लेकर उत्सुकता हो सकती है। बच्चों पर विश्वास बनाकर रखें। माता-पिता अपनी जिद बच्चों पर न थोपें। गुरुवार के बाद का समय शुभ कार्यों के लिये उचित नहीं है।

    समाधान: प्रतिदिन गौशाला जाकर वहाँ गौमाता की सेवा करें और उनसे आशीर्वाद लें।

  • राशि स्वामीशनि | Saturn
    राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
    नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
    Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
    आराध्य भगवानशिव जी
    Shiv Ji
    भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
    भाग्यशील अंक10, 11
    अनुकूल दिशादक्षिण | South
    राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
    राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
    राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
    Blue Sapphire, Emerald and Diamond
    राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
    Saturday, Wednesday and Friday
    राशि स्वभावचर | Movable
    राशि तत्वपृथ्वी | Earth
    राशि प्रकृतिवायु | Air

आज की तिथि ›

🌘 आश्विन कृष्ण त्रयोदशी

विक्रम संवत् 2083

त्रयोदशी श्राद्ध, गुरु प्रदोष व्रत, आश्विन मासिक शिवरात्रि
भारतीय वायु सेना दिवस

📿 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026