सिंह (Leo)

सिंह (Leo) Rashifal: August 2026
  • सिंह (Leo)

    इस महीने आप अपने कारोबार में रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। सहकर्मी आपके व्यवहार से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। वे आपको कार्यक्षेत्र में उत्तम सहयोग भी प्रदान करेंगे। पुरानी गलतियों से आपको सीखना चाहिये और इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। हेल्थ केयर के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह मास अत्यन्त लाभकारी रहेगा। अगस्त 17 को सूर्य के राशि में परिवर्तन होने से आपके यश में वृद्धि होगी। महीने का द्वितीय और तृतीय सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलदायी रहने वाला है।

    इस माह शत्रु अत्यधिक सक्रिय हो सकते हैं। आपके कमजोर पहलू पर लोगों की नजर न जाये, इसका ध्यान रखें। सामाजिक वर्जनाओं का विशेष ध्यान रखें। इस कारण आपका वैवाहिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है। अपने काम पर ज्यादा फोकस करें तो बेहतर रहेगा। जब भी आपका मन अशान्त होगा, तब विश्वसनीय मित्रों की सलाह काम आयेगी। किसी दूसरे व्यक्ति की गारण्टी या जिम्मेदारी लेने से आपको बचना चाहिये। अन्यथा आपको मुश्किल झेलनी पड़ेगी।

    द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

  • राशि शुभ दिनाँक1,8,10,14,17,18,25,28,29
    राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,11,12,15,20,21,30
    राशि स्वामीसूर्य | Sun
    राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
    नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
    Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
    आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
    Shri Vishnu Narayan
    भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
    भाग्यशील अंक5
    अनुकूल दिशापूर्व | East
    राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
    राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
    राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
    Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
    राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
    Sunday, Tuesday and Thursday
    राशि स्वभावस्थिर | Stable
    राशि तत्वअग्नि | Fire
    राशि प्रकृतिपित्त | Bile

आज की तिथि ›

🌗 श्रावण कृष्ण षष्ठी

विक्रम संवत् 2083

मंगला गौरी व्रत (प्रथम), काँवड़ यात्रा, गोलकुंडा बोनालू

🔆 मंगलवार, 4 अगस्त 2026