वृषभ (Taurus)

वृषभ (Taurus) Rashifal: Sunday, Sep 27 - Saturday, Oct 03, 2026
  • वृषभ (Taurus)

    शुभ राशिफल: आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। भाग्य पूरी तरह आपका साथ देने को तत्पर है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं। समाज में काफी प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। खोयी हुयी कोई वस्तु वापस मिल सकती है। इस सप्ताह लाभकारी अनुबन्ध हो सकते हैं। चिकित्सकों के लिये यह सप्ताह अत्यन्त शुभ रहेगा। नव विवाहित जोड़े सप्ताह के मध्य में किसी रोमान्टिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापारिक परेशानियाँ दूर होंगी। रविवार, गुरुवार और शुक्रवार सुखद दिन रहेंगे।

    अशुभ राशिफल: इस सप्ताह पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। बुजुर्ग परिजनों की बीमारियों में धन खर्च करना पड़ सकता है। शरीर में इन्फेक्शन आदि की समस्या भी हो सकती है। मुँह में छाले पड़ सकते हैं। अनावश्यक यात्राओं से बचना आपके लिये हितकर होगा। रियल एस्टेट में सावधानीपूर्वक ही निवेश करें। सोमवार और मंगलवार का दिन कमजोर रहेगा।

    समाधान: दक्षिण दिशा की ओर मुख करके कुश के साथ तिल मिश्रित जल अपने पितरों को अर्पित करें।

  • राशि स्वामीशुक्र | Venus
    राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
    नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
    Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
    आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
    Shri Durga Mata
    भाग्यशील रंगसफेद | White
    भाग्यशील अंक2, 7
    अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
    राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
    राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
    राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
    Diamond, Emerald and Blue Sapphire
    राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
    Friday, Wednesday and Saturday
    राशि स्वभावस्थिर | Stable
    राशि तत्वपृथ्वी | Earth
    राशि प्रकृतिवायु | Air

आज की तिथि ›

🌖 आश्विन कृष्ण तृतीया

विक्रम संवत् 2083

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी, तृतीया श्राद्ध, महा भरणी श्राद्ध, अंगारकी चतुर्थी

🔆 मंगलवार, 29 सितंबर 2026