मीन (Pisces)

मीन (Pisces) Rashifal: October 2026
  • मीन (Pisces)

    महीने का प्रथम भाग आपके लिये विशेष रूप से शुभ है। आपको ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो आपके जीवन की दिशा तक मोड़ दें। स्वादिष्ट खानपान और जीवनशैली पर आप धन खर्च करेंगे। फैशन डिजाइनिंग और बैंकिंग से जुड़े करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। आप व्यवसाय और अपने व्यक्तिगत जीवन में उचित सामंजस्य बैठा पाने में सफल रहेंगे। घर की साज-सज्जा और नवीनीकरण को लेकर उत्साहित रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे।

    आर्थिक मामलों को लेकर कई बार थोड़ा लापरवाह हो सकते हैं। पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। अत्यधिक कार्य के कारण कई बार आपको थकान की अनुभूति भी होगी। जिन जातकों को अनिद्रा की शिकायत रहती है, उनको तनाव और देर रात तक जागने की आदत से बचना चाहिये। व्यापारियों को टैक्स और पेपरवर्क को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। चौथे और पाँचवें सप्ताह में आपको सावधानी रखनी चाहिये।

    द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

  • राशि शुभ दिनाँक1,2,8,10,16,17,19,23,28
    राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,6,11,12,15,21,22,30
    राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
    राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
    नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
    Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
    आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
    Shri Vishnu Narayan
    भाग्यशील रंगपीला | Yellow
    भाग्यशील अंक9, 12
    अनुकूल दिशाउत्तर | North
    राशि धातुकांस्य | Bronze
    राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
    राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
    Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
    राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
    Thursday, Monday and Tuesday
    राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
    राशि तत्वजल | Water
    राशि प्रकृतिकफ | Kapha

आज की तिथि ›

🌘 आश्विन कृष्ण त्रयोदशी

विक्रम संवत् 2083

त्रयोदशी श्राद्ध, गुरु प्रदोष व्रत, आश्विन मासिक शिवरात्रि
भारतीय वायु सेना दिवस

📿 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026