मीन (Pisces)

मीन (Pisces) Rashifal: 2025
  • मीन (Pisces)

    स्वास्थ्य: इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के साथ-साथ राहु के द्वादश गोचर के प्रभाव में रहेंगे। हड्डियों के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। वर्ष के प्रथम महीने में ही आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गठिया और घुटनों के दर्द से पीड़ित जातकों की समस्या बढ़ने वाली है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। आपकी जीवनशैली अव्यवस्थित हो सकती है। जुलाई से दिसम्बर के बीच आपको स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर रहना चाहिये। हर तीन महीने में रूटीन चेकअप अवश्य करवा लें।

    आर्थिक स्थिति: राहु के द्वादश भाव में गोचर के कारण आपको अचानक धन लाभ और अचानक धन हानि का सामना करना पड़ेगा। आपको मकान और वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। आय के नवीन स्रोत विकसित होंगे। मार्च से जून के बीच गुरु की दृष्टि आय स्थान में होने से आपको पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट के क्रय-विक्रय से अधिक लाभ नहीं होगा। आभूषण और SIP आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। सितम्बर में शनि की ढैया के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है।

    कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष समाज में आपकी छवि एक विद्वान् व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत होगी। कानूनी विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। बच्चों की पढ़ाई से सन्तुष्ट रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी सावधानी रखनी चाहिये। आपकी वाणी से लोगों का मन विचलित हो सकता है। जुलाई से अक्टूबर के बीच में आपको सन्तान सुख भी प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेशी लोगों पर अधिक विश्वास न करें।

  • राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
    राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
    नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
    Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
    आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
    Shri Vishnu Narayan
    भाग्यशील रंगपीला | Yellow
    भाग्यशील अंक9, 12
    अनुकूल दिशाउत्तर | North
    राशि धातुकांस्य | Bronze
    राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
    राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
    Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
    राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
    Thursday, Monday and Tuesday
    राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
    राशि तत्वजल | Water
    राशि प्रकृतिकफ | Kapha

आज की तिथि ›

🌗 पौष कृष्ण सप्तमी

विक्रम संवत् 2082

कालाष्टमी व्रत, पौष बड़ा उत्सव
प्रणब मुखर्जी जयंती, सियाराम बाबा पुण्यतिथि

📿 गुरुवार, 11 दिसंबर 2025