मेष (Aries)

मेष (Aries) Rashifal: Sunday, Sep 13 - Saturday, Sep 19, 2026
  • मेष (Aries)

    शुभ राशिफल: आपको अपने समय का बेहतर प्रयोग करना चाहिये। अपनी जिम्मेदारियों का पालन बेहतर तरीके से करेंगे। इस सप्ताह आपको आगे बढ़ने के बहुत अच्छे मौके मिलेंगे, लेकिन उसके लिये आपको उन अवसरों को पहचानना होगा। सप्ताह करियर और उच्च शिक्षा की दृष्टि से उत्तम रहेगा। इस सप्ताह खरीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं। सोमवार से बुधवार तक का समय काफी अच्छा रहेगा।

    अशुभ राशिफल: पूरे सप्ताह शरीर में सुस्ती रहेगी। किसी महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपका अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है। निवेश सोच-समझकर ही करें। परिवार के कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। संयुक्त परिवारों में कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सन्तान सम्बन्धी परेशानी भी हो सकती है। छोटे बच्चों का मन पढ़ाई के बजाय शरारत में ज्यादा रहेगा। शीत प्रवृत्ति के रोगियों को अपने खानपान पर विशेष नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है।

    समाधान: भगवान गणेश जी को 21 मोदक अर्पित करें तथा बाद में इसे छोटे बालकों में वितरित कर दें।

  • राशि स्वामीमंगल | Mars
    राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
    नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
    Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
    आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
    Shri Hanuman Ji
    भाग्यशील रंगलाल | Red
    भाग्यशील अंक1, 8
    अनुकूल दिशापूर्व | East
    राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
    राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
    राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
    Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
    राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
    Tuesday, Thursday and Sunday
    राशि स्वभावचर | Movable
    राशि तत्वअग्नि | Fire
    राशि प्रकृतिपित्त | Bile

आज की तिथि ›

🌓 भाद्रपद शुक्ल सप्तमी

विक्रम संवत् 2083

ललिता सप्तमी, दूर्वा अष्टमी, गणेशोत्सव, दशलक्षण पर्व

🐅 शुक्रवार, 18 सितंबर 2026