शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। AI प्लेटफार्म से नयी स्किल सीखने का प्रयास कर सकते हैं। सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों में आ रहे विघ्न दूर होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी खासी प्रसिद्धि मिलेगी। रिश्तेदारों के आगमन से घर में चहल-पहल रहेगी। अच्छे मित्रों के साथ सम्बन्ध बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक स्थल में एकान्त में समय बिताने की इच्छा होगी। सप्ताह में सोमवार से गुरुवार तक का समय अत्यन्त शुभ है।
अशुभ राशिफल: अपने काम को दूसरों से बाँटना सीखें। इससे आपके ऊपर से दबाव कम होगा। फर्जी फोन-कॉल्स को लेकर सावधान रहें। व्यापार में जो बदलाव करना चाह रहे हैं, उसको लेकर पूरी तैयारी के बिना आगे न बढ़ें। अति उत्साह में आपकी दक्षता घट सकती है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबन्ध करने की आवश्यकता है। रविवार और शनिवार नकारात्मक दिन हो सकते हैं।
समाधान: घर में जहाँ जल स्रोत हो, उसके समीप शाम को एक दीपक जलायें।
| राशि स्वामी | शुक्र | Venus |
| राशि नामाक्षर | र, त | Ra, Ta |
| नक्षत्र चरण नामाक्षर | रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te |
| आराध्य भगवान | श्री दुर्गा माता Shri Durga Mata |
| भाग्यशील रंग | सफेद | White |
| भाग्यशील अंक | 2, 7 |
| अनुकूल दिशा | पश्चिम | West |
| राशि धातु | लोहा, चाँदी | Iron, Silver |
| राशि शुभ रत्न | हीरा | Diamond |
| राशि अनुकूल रत्न | हीरा, पन्ना तथा नीलम Diamond, Emerald and Blue Sapphire |
| राशि अनुकूल वार | शुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार Friday, Saturday and Wednesday |
| राशि स्वभाव | चर | Movable |
| राशि तत्व | वायु | Air |
| राशि प्रकृति | सम | Even |
विक्रम संवत् 2083
त्रयोदशी श्राद्ध, गुरु प्रदोष व्रत, आश्विन मासिक शिवरात्रि
भारतीय वायु सेना दिवस
📿 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026