स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में गुरु वक्री रहेगा जो स्वास्थ्य से जुड़े मामलों के लिये शुभ नहीं है। महिलाओं को थायराइड सम्बन्धी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसीलिये अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान रखें। जुलाई माह के दौरान बृहस्पति की छठे भाव में दृष्टि किसी पुराने रोग को दोबारा उभारने की क्षमता रखती है। प्राणायाम और दिनचर्या को सन्तुलित रखना आपके लिये इस वर्ष अत्यन्त आवश्यक है। अक्टूबर के बाद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगस्त-सितम्बर का समय हृदय रोगियों के लिये ठीक नहीं है। इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
आर्थिक स्थिति: वर्ष 2026 आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध होगा। पुराने निवेश से आपको काफी बड़ा धन लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट में आप बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। फरवरी-अप्रैल में ऐसे कुछ मामले उभर भी सकते हैं। जून के बाद आपके खर्चे अचानक बढ़ने की सम्भावना है। राहु इस वर्ष आपके पञ्चम भाव में रहेगा जिसके कारण शेयर बाजार में अतिरिक्त निर्भरता आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। वर्ष के उत्तरार्ध में कई बार आपको नकदी की समस्या हो सकती है।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपको परिजनों के स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखना होगा। पिता की सेहत को लेकर सावधान रहें। कुछ बाहरी लोग आपके परिवार की एकता को तोड़ने का प्रयास करेंगे। आपकी भावनाओं को कई बार लोग नहीं समझ पायेंगे। ऐसे में आपको थोड़ा धैर्य और सहनशीलता दिखानी होगी। नये मित्र बनाने से आपको बचना चाहिये। सन्तान प्राप्ति के लिये प्रयास कर रहे हैं तो आपको मार्च, अप्रैल और नवम्बर में प्रयास करना होगा। सम्पत्ति के मामलों को सावधानीपूर्वक सुलझा पायेंगे।
| राशि स्वामी | शुक्र | Venus |
| राशि नामाक्षर | र, त | Ra, Ta |
| नक्षत्र चरण नामाक्षर | रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te |
| आराध्य भगवान | श्री दुर्गा माता Shri Durga Mata |
| भाग्यशील रंग | सफेद | White |
| भाग्यशील अंक | 2, 7 |
| अनुकूल दिशा | पश्चिम | West |
| राशि धातु | लोहा, चाँदी | Iron, Silver |
| राशि शुभ रत्न | हीरा | Diamond |
| राशि अनुकूल रत्न | हीरा, पन्ना तथा नीलम Diamond, Emerald and Blue Sapphire |
| राशि अनुकूल वार | शुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार Friday, Saturday and Wednesday |
| राशि स्वभाव | चर | Movable |
| राशि तत्व | वायु | Air |
| राशि प्रकृति | सम | Even |
विक्रम संवत् 2082
मासिक शिवरात्रि, पौष बड़ा उत्सव
गुरु घासीदास जयंती
📿 गुरुवार, 18 दिसंबर 2025